Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा देश को गुमराह कर रही : आप

Published

on

आप, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरकार,

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में हर जगह भय का माहौल है और सरकार अर्थव्यवस्था संबंधी अपनी सफलता के गलत आकंड़े पेश कर देश को गुमराह कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को सत्ता में तीन साल पूरे कर लिए हैं।

आप, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरकार,

आप के नेता आशुतोष ने कहा, “भाजपा अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ मना रही है और इसे इस तरह पेश कर रही है जैसे देश में यह अब तक की सबसे अच्छी सरकार हो। लेकिन आंकड़े एक दूसरी ही कहानी कहते हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह दावा करके कि देश की अर्थव्यवस्था अच्छी दिशा में है, लोगों को गुमराह किया है।  आशुतोष ने कहा, “अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में है.. निर्यात नकारात्मक दिशा में आ गया है, आठ क्षेत्रों ने केवल एक प्रतिशत की वृद्धि दर दिखाई है और केवल आधा प्रतिशत रोजगार ही पैदा कर सके.. यह तो ठीक नहीं।

अगर यह इसी तरह आगे जारी रहता है तो देश को एक बड़े आर्थिक संकट का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन साल सत्ता में होने के बाद हर जगह डर का माहौल व्याप्त है और अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं, छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को केंद्र सरकार द्वारा निशाना बनाया
जा रहा है।

आप नेता ने कहा, “पिछले दिनों यमुना एक्सप्रेसवे पर घटित हुई घटना हकीकत बोलती है..एक परिवार को परेशानी हो रही थी, परिवार की महिलाओं का यौन उत्पीड़न हुआ, लेकिन अभी तक कोई भी कठोर कदम नहीं उठाया गया। जब कुछ समय पहले इसी तरह की घटनाएं इस क्षेत्र में घटित होती थीं तब भाजपा उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को निशाना बनाती थी।”

उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की स्थिति का भी उल्लेख किया, जहां जाति आधारित हिंसा हुई है, लेकिन अभी तक स्थिति शांत नहीं हुई है।

आशुतोष ने भाजपा पर अमीरों का हितौषी और किसानों का विरोधी होने का आरोप लगाया। आशुतोष ने कहा, “जहां एक तरफ 12,602 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, वहीं भाजपा ने उद्योगपतियों के 4.6 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending