Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा को लंबी दूरी तय करनी है : शाह

Published

on

अमृतसर,भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी,प्रधानमंत्री मोदी,पंजाब

Loading

अमृतसर | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी को अभी लंबी दूरी तय करनी है और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस चुनौती के लिए तैयार रहें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा 10 करोड़ सदस्य बनाकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने की अपनी हाल की उपलब्धि पर नहीं रुकेगी। शाह ने कहा, “भाजपा को लंबी दूरी तय करनी है। हमारे कार्यकर्ताओं को पार्टी को देश के हरेक कोने में ले जाना होगा।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली उनकी पार्टी की केंद्र सरकार ने तमाम बदलाव किए हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के अन्य देशों के दौरे से भारत की छवि सुधारने में मदद मिली है।” पंजाब का जिक्र करते हुए शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि राज्य में नशीले पदार्थो की समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य के हरेक कोने में फैल जाइए। पंजाब में भाजपा 2007 से ही शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन में किसी तरह की कठिनाई का कोई संकेत दिए बगैर शाह ने कहा, “आपके दिल में जो पीड़ा है मुझे पता है। आप इसकी चिंता मत कीजिए। आपको भाजपा के कमल को पंजाब के हरेक घर में ले जाना है। उसके बाद सारी पीड़ाएं दूर हो जाएंगी।”

शाह ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी आरोप साबित करे। उस आरोप को भी जिसमें वह सरकार पर कॉरपोरेट समर्थक होने का आरोप लगाती है। शाह ने कहा, “कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़े घोटाले हुए।” उन्होंने कहा कि किसानों से अधिग्रहित जमीन किसी भी कॉरपोरेट घराने को नहीं दी जाएगी और किसानों को अधिग्रहित जमीन की पूरी कीमत दी जाएगी।

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending