Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई एटीएस ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया : साध्‍वी प्रज्ञा

Published

on

साध्वीा प्रज्ञा, भगवा आतंकवाद, कांग्रेस

Loading

भोपाल। बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने उन्हें साजिश के तहत फंसाया।

उन्होंने कहा कि वह अभी पूरी तरह से मुक्त नहीं हुई हैं और उन्हें अभी भी लगता है कि वह अर्ध मुक्त हैं।वह अस्वस्थ हैं और अब जमानत मिलने के बाद वह अपना इलाज बेहतर तरीके से करवा पाएंगी।

 

 साध्वीा प्रज्ञा, भगवा आतंकवाद, कांग्रेस

उन्‍होंने कहा कि भगवा आतंक कहने से लोग आहत हुए है। साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस पर आरोप लगाया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से कई दिनों तक हिरासत में रखा गया।

उन्‍हें इतना प्रताड़ित किया कि उनके फेफड़े की झिल्ली फट गई और कई दिनों तक उन्हें वेंटिलेटर पर रहना पड़ा। आपको बता दें कि 2008  के मालेगांव धमाका मामले में हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 5 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending