मुख्य समाचार
ब्लैक मनी के दावे पर भारी रेड्डी की बेटी की ‘शाही शादी’, आईटी की नजर
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बड़े खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी की बेटी की बुधवार को हुई शानदार शादी की भव्यता को लेकर भृकुटियां तन गई हैं। यह शादी ऐसे समय हुई जब लाखों लोग नकदी के लिए एटीएम के बाहर कतारों में खड़े हो रहे हैं।
नव दंपति को बधाई और आशीर्वाद देने के लिए करीब 50,000 लोग बेंगलुरु पैलेस में जमा हुए। रेड्डी के सहयोगी मंजू स्वामी ने कहा, सुबह में शुभ मुहूर्त पर राजीव रेड्डी 25 और ब्रह्मणी 21 दर्जन भर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिन्दू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।
राजीव हैदराबाद के उद्योगपति विक्रमदेव रेड्डी के पुत्र हैं और उनके विदेशों में कारोबार हैं। उपमहाद्वीप में सबसे खर्चीली शादियों में एक, पांच दिवसीय शानदार कार्यक्रम की सर्वत्र आलोचना और इससे इष्र्या हुई।
पूर्व भाजपा विधायक 49 वर्षीय रेड्डी करोड़ों रुपये के खनन घोटाले में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण 40 महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर चल रहे हैं। इस घोटाले के उजागर होने के बाद साल 2010-11 में इस दक्षिणी राज्य में राजनीतिक भूचाल आ गया था।
हालांकि जनवरी, 2015 में सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रेड्डी सामान्य ढंग से जीवन जी रहे थे, लेकिन शादी के निमंत्रण पत्र के साथ एलसीडी टीवी और विवाह से पूर्व कार्यक्रम के वीडियो भेजने के बाद वह पुन: चर्चा में आ गए। स्वामी ने कहा, ब्राह्मणी उनकी इकलौती बेटी है, वे उसकी शादी शानदार ढंग से और अलग तरीके से करना चाहते थे ताकि लोग इसे लंबे समय तक याद रख सकें।
शादी से पहले 10 नवम्बर को अपने गृहनगर बेल्लारी में रेड्डी ने कहा था कि वह एक महीने के भीतर शादी खर्च के हिसाब आयकर विभाग के महानिदेशक को दे देंगे। हालांकि उन्होंने स्थानीय मीडिया के साथ शादी खर्च का अनुमान साझा नहीं किया।
बेंगलुरु स्थित एक कानूनी कार्यकर्ता टी.नरसिम्हा मूर्ति (52) ने आरोप लगाया कि रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी पर ऐसे समय 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जब लोग बैंकों और डाक घरों से पैसे पाने के लिए हर दिन संघर्ष कर रहे हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि रेड्डी ने रॉयल पैलेस 12 नवम्बर से पांच दिनों के लिए बुक किए थे और चेन्नई, मुंबई व हैदराबाद के अनेक फिल्मी सितारों और अन्य हस्तियों को आमंत्रित किए थे।
मूर्ति ने कहा कि रेड्डी ने शादी के स्थल पर विजनगर साम्राज्य की प्रतिमूर्ति बनवाई थी और ब्राजील के नर्तकियों समेत विदेशों से सांस्कृतिक मंडलियां बुलाई थीं। रेड्डी द्वारा वित्त पोषित स्थानीय समाचार टीवी चैनलों को छोडक़र मीडिया को शादी समारोह को कवर करने की इजाजत नहीं थी, क्योंकि यह पारिवारिक कार्यक्रम था और सुरक्षा की चिंताएं भी कारण थीं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल5 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस