Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ब्रिस्बेन टेस्ट : गाबा में भारत पर हार का संकट

Published

on

Loading

ब्रिस्बेन| आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गाबा मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भोजनकाल तक दूसरी पारी में 157 रनों पर सात भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर खुद को जीत की स्थिति में ला दिया है। भारतीय टीम अब तक सिर्फ 60 रनों की बढ़त हासिल कर सकी है। शिखर धवन 41 और उमेश यादव सात रनों पर नाबाद हैं। धवन ने 92 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए हैं। दोनों के बीच 14 रनों की साझेदारी हुई है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 71 रन बनाए थे। उस समय तक भारत 26 रनों से पीछे था। शिखर धवन 26 और चेतेश्वर पुजारा 15 रनों पर नाबाद थे।

भारत ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए थे। जवाब में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 505 रन बनाए।

चौथे दिन पुजारा के साथ विराट कोहली मैदान में पहुंचे। कोहली को पुजारा के साथ देखकर सबको हैरानी हुई। बाद में पता चला कि धवन नेट्स पर अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं लेकिन उनकी चोट को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया।

बहरहाल, कोहली (1) को मिशेल जानसन ने 76 के कुल योग पर आउट करके भारत को बड़ा झटका दिया। इस झटके से भारत उबर नहीं सका। इसके बाद उसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

अजिंक्य रहाणे (10) का विकेट 86 के कुल योग पर गिरा जबकि इसी योग पर रोहित शर्मा (0) भी पवेलियन लौटे। रोहित को जानसन ने विकेट के पीछे ब्रैड हेडिन के हाथों कैच कराया लेकिन यह फैसला एक लिहाज से विवादास्पद रहा। हॉटस्पॉट से पता चलता है कि गेंद ने बल्ले को छुआ ही नहीं था।

अपना पहला टेस्ट खेल रहे जोस हाजेलवुज ने 87 के कुल योग पर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (0) को आउट करके भारत को पांचवां झटका दिया। इसके पुजारा का साथ देने रविचंद्रन अश्विन आए।

अश्विन और पुजारा ने छठे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अश्विन का विकेट 117 रनों के कुल योग पर गिरा। इसके बाद धवन ने विकेट पर वापसी की और पुजारा के साथ 26 रन जोड़े।

पुजारा के साथ उनकी साझेदारी कुल 49 रनों की रही। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने इससे पहले 35 रन जोड़े थे। पुजारा ने 43 रन बनाए।

पुजारा का विकेट 143 रनों पर गिरा। पुजारा को हाजेलवुड ने आउट किया। उन्होंने 93 गेंदों पर सात चौके लगाए। अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट मैचों में 2000 रन पूरे किए। आस्ट्रेलिया की ओर से जानसन ने तीन विकेट लिए हैं जबकि हाजेलवुज और स्टार्क को दो-दो सफलता मिली है।

भारत को इस मैदान पर जीत का खाता खोलना है। भारत ने इस मैदान पर अब तक पांच मैच खेले हैं लेकिन उसे एक में भी जीत नहीं मिली है। अंतिम बार दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर दिसम्बर 2003 में सामना हुआ था, जो बराबरी पर छूटा था। खास बात यह है कि इस मैदान पर आस्ट्रेलिया 1988 के बाद से अब तक नहीं हारा है।

चार मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। उसने एडिलेड में भारत को 48 रनों से हराया था। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में ही खेला जाना था लेकिन टेस्ट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की असमय मौत के कारण सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending