Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ब्राजील : खेल मंत्रालय संभालेगा ओलम्पिक पार्क का प्रबंधन

Published

on

Loading

ब्राजील

रियो डी जनेरियो | इसी साल ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करने वाले ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो के मेयर इडुआडरे पेस ने ओलम्पिक पार्क का प्रबंधन खेल मंत्रालय को सौंप दी। रियो प्रशासन ने पहले ओलम्पिक पार्क की देखभाल के लिए निविदाएं निकालीं, लेकिन किसी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई जिसके चलते इसे खेल मंत्रालय को सौंपना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेयर कार्यालय ने ओलम्पिक पार्क की देखरेख और इसके प्रबंधन के लिए 25 वर्ष की अवधि के लिए नीविदाएं मंगाई थीं, लेकिन किसी निजी कंपनी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई।

मेयर कार्यालय नहीं चाहता था कि इस विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना की देखरेख पर सरकारी धन खर्च किया जाए।

लेकिन ब्राजील की सरकार ने शुक्रवार को निजी कंपनियों की रूचि में कमी देखने के बाद इसका प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया। सरकार अब कैरिओका एरेना-1, 2 इंडोर स्टेडियम, वेलोड्रम, ओलम्पिक टेनिस सेंटर और एक्वेटिक स्टेडियम का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है।

खेल मंत्री लिएंडर पिक्किआनी ने शुक्रवार को एक समारोह में कहा है कि पूरा ओलम्पिक पार्क खेल प्रशिक्षण एवं अभ्यास के इस्तेमाल में लिया जाएगा और देश के शीर्ष खिलाड़ी इसका उपयोग प्रशिक्षण के लिए करेंगे।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending