Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कॉरपोरेट मंत्रालय के पूर्व डीजी ने बेटे के साथ खुदकुशी की

Published

on

Loading

b k bansalनई दिल्ली। कॉरपोरेट मंत्रालय के पूर्व डीजी बीके बंसल ने अपने बेटे के साथ मंगलवार को खुदकुशी कर ली। बंसल की पत्नी और बेटी ने कुछ महीनों पहले आत्महत्या की थी। बीके बंसल भ्रष्टाचार के आरोपी थे और इसी को लेकर उन्हों गिरफ्तार किया गया था। वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे।

बसंल ने पूर्वी दिल्ली स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में अपने घर में बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। फिलहाल वे जमानत पर रिहा था। दो महीने पहले ही उनकी पत्नी और बेटी ने भी सुसाइड कर लिया था।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद

Published

on

Loading

मुंबई। कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे। माना जा रहा था कि संजय निरुपम कांग्रेस छोड़ने के बाद मुम्बई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, संजय निरुपम शुक्रवार 3 मई की तारीख को दोपहर करीब 3 बजे शिवसेना में शामिल होंगे। जानकारी मिली है कि संजय निरुपम को पार्टी में शामिल करवाने के लिए खुद शिवसेना के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। शिवसेना में शामिल होने वक्त संजय निरुपम सैकड़ों समर्थक भी उनके साथ होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके शिवसेना में लौटने की संभावना बढ़ गई थी। दो मई संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद संजय निरुपम ने एक वीडियो संदेश में कहा कि नमस्कार, आखिरकार फैसला हो गया है। तीन मई को दोपहर तीन बजे शिवसेना में प्रवेश का कार्यक्रम है। मैं तमाम समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश करूंगा।

संजय निरुपम ने अपील की है कि उनके समर्थक मंत्रालय के समाने बाल साहेब भवन पर उपस्थित रहें। मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट शिवसेना यूबीटी (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को मिलने पर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने उन्हें साथ में ही सस्पेंड कर दिया था।

कांग्रेस से इस वजह से नाराज थे संजय निरुपम

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Continue Reading

Trending