Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार : स्वाभिमान रैली में दिखेगी महागठबंधन की ताकत

Published

on

बिहार, स्वाभिमान रैली, महागठबंधन की ताकत, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शरद यादव

Loading

पटना| बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को सत्तारूढ़ महागठबंधन की ‘स्वाभिमान रैली’ को लेकर समर्थकों का आना जारी है। हजारों कार्यकर्ता व समर्थक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। रैली में लोगों का आना लगातार जारी है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव शिरकत करेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से शिवपाल सिंह यादव के आने की संभावना है। हालांकि महागठबंधन के सूत्रधार और सपा के प्रमुख मुलायम सिंह यादव नहीं आ रहे हैं।

स्वाभिमान रैली को लेकर समर्थकों का हुजूम गांधी मैदान पहुंच रहा है। इस कारण पटना में जगह-जगह सड़क जाम का नजारा है। गांधी मैदान के चारो ओर सड़कें समर्थकों से पट गई हैं। सड़कों पर आवागमन ठप्प है। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि सोनिया गांधी दिल्ली से पटना दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगी और रैली में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद, जदयू व कांग्रेस का महागठबंधन चुनाव मैदान में होगा, जिसका सामना केंद्र में सत्तारूढ़ राजग को करना है।

गांधी मैदान में दो मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर केवल वे नेता ही रहेंगे जो सभा को संबोधित करने वाले हैं। रैली में सोनिया गांधी भी शामिल हो रही हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गांधी मैदान में चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रैली की सुरक्षा को लेकर मैदान से लेकर पूरे शहर तक सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि स्वाभिमान रैली में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई

Published

on

Loading

प्रयागराज। एक यू ट्यूबर से बात करते हुए सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स का नाम शमीम है। उसका एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमें वो कह कह रहा था, ‘कौन है योगी आदित्यनाथ? अगर हिम्मत है तो हमारे लालगोपालगंज इलाके में आए। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाकर दिखा दें। बकरा बनाकर काटेंगे। चैलेंज, खुल्ला चैलेंज।’

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही। लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया। इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था।

Continue Reading

Trending