Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : सांसद पप्पू यादव ने किया राजभवन मार्च

Published

on

पटना,पुटुस यादव हत्याकांड,जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो,सांसद पप्पू यादव,जन अधिकार पार्टी,जनता दल (युनाइटेड)

Loading

पटना | पटना के बाढ़ में पुटुस यादव हत्याकांड के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर शनिवार को सांसद पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ राजभवन मार्च किया। इस दौरान सांसद ने घोषणा की कि 10 दिन बाद वह राज्यभर में घूम-घूमकर राज्य सरकार की पोल खोलेंगे। जन अधिकार पार्टी (जअपा) के कार्यालय से शुरू हुए इस मार्च में पप्पू यादव और उनके समर्थक मुंह पर काली पट्टी बांधकर इस हत्याकांड का विरोध जता रहे थे।

राजभवन मार्च को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने मार्च में शामिल लोगों को आर ब्लॉक चौराहे पर रोक दिया। काफी देर हंगामा होने के बाद सांसद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में एक ज्ञापन दिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराध के खिलाफ जन अधिकार पार्टी पूरे राज्य में पदयात्रा करेगी और राज्य सरकार की पोल खोलेगी। यह पदयात्रा पटना के बाढ़ से शुरू होगी। सांसद ने सभी विधायकों और सांसदों की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पप्पू यादव को बाढ़ में एक जनसभा करने का कार्यक्रम था, मगर प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। पिछले दिनों बाढ़ के चार युवकों के अपहरण और बाद में एक युवक पुटुस यादव की हत्या के मामले में जनता दल (युनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह का नाम जुड़ जाने के बाद इस मामले ने पूरी तरह राजनीति रंग ले लिया है। बाहुबली विधायक अनंत इस समय अपहरण के एक अन्य मामले में जेल में बंद हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending