Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में मौसम साफ, धूप तेज

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप में तल्खी महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों के दौरान मौसम साफ रहने एवं तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तामपान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

राजधानी के अलावा राज्य के अन्य शहर गया में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, भागलपुर में 23.8 डिग्री और पूर्णिया में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, भागलपुर में 29.6 डिग्री, गया में 35.6 डिग्री तथा पूर्णिया में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नेशनल

केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो

Published

on

Loading

देहरादून। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले हवामें जोर जोर से लहराने लगा। तभी हेलीपैड पर मौजूद लोग हेलीकॉप्टर क्रैश होने की संभावना के चलते इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह हेलीपैड से दूर ले जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से 5 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान केंट्रेल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आ गई। इसके बाद करीब 7:05 बजे हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम के हेलीपैड से करीब 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Continue Reading

Trending