Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में बनेगी राजग की सरकार : राजनाथ

Published

on

Loading

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए राजनाथ ने कहा कि भाजपा में सही तरीके और काबिल लोगों को ही टिकट दिया जाता है। तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह प्रदेश आए केंद्रीय गृहमंत्री दूसरे दिन शनिवार को ठाकुरगंज में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बिहार में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। बिहार में एनडीए (राजग) ही सरकार बनाएगी।”

केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने आशीर्वाद गेस्ट हाउस पहुंचे सैकड़ों शिक्षामित्रों को राजनाथ ने पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। इससे पहले, राजनाथ ने लखनऊ में होटल ताज में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह देखकर काम नहीं करती कि राज्यों में भाजपा शासित सरकार है या अन्य दलों की। उन्होंने कहा, “केंद्र राज्यों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करता।”
राजनाथ ने कहा, “देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और उसके लिए कोई भी कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार तैयार है।” आतंकवादी संगठन आईएसआईएस द्वारा भारतीयों को अगवा किए जाने के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि अभी इस बात की स्पष्ट सूचना नहीं मिली है कि कितने भारतीयों को आईएसआईएस ने अगवा किया है। इसकी पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस व्यवस्था में सुधार को लेकर पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि स्मार्ट पुलिसिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए राज्यों को भी दिशा निर्देश जारी किया गया है। राजनाथ ने कहा, “हमने स्मार्ट पुलिसिंग पर काम शुरू किया है और इसके लिए राज्यों को भी समय-समय पर धन दिया जाता है।” अर्धसैनिक बलों को अत्याधुनिक बनाए जाने के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार अर्धसैनिक बलों के अत्याधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “मैंने स्वयं लेह में जाकर अर्धसैनिक बलों के साथ एक रात गुजारी है और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों का अध्ययन किया है। केंद्र सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है।”

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending