Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में तेज धूप

Published

on

Loading

पटना, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, परंतु भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस दौरान राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 35़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending