नेशनल
बिहार में आरा कोर्ट परिसर में बम विस्फोट, 3 की मौत
आरा (बिहार)। बिहार के भोजपुर जिले के आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक बम विस्फोट में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। मृतकों में पुलिस का एक जवान भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह लगभग 11.30 बजे एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। आरा (सदर) के अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना में घायल एक सिपाही अमित कुमार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना में मारे गए तीसरे व्यक्ति को एक विचाराधीन कैदी बताया गया है।
कुमार ने बताया कि घायलों को आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मृतक महिला ही बम लेकर परिसर में दाखिल हुई थी और वह बम फट गया। मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पांडे ने कहा कि पुलिस ने महिला के शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना में आठ से 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है।
भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा न्यायालय परिसर को सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर एक रिपोर्ट मांगी है।
नेशनल
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवार कौन होगा? इसपर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन नई लिस्ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।
उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’
-
नेशनल3 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल3 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
मनोरंजन3 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
नेशनल22 hours ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
खेल-कूद3 days ago
स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना