Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप

Published

on

Loading

पटना| राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी के अनुसार, पटना में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

बिहार के अन्य शहरों जैसे गया में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, भागलपुर में 22.8 डिग्री तथा पूर्णिया में 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, गया में 29.4 डिग्री और पूर्णिया में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के सांगली में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हैं। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 3 साल से भी कम है।

पुलिस की ओर से दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा रात करीब 1.30 बजे चिनचानी इलाके के चिनचानी तासगांव-मनेराजुरी रोड पर हुआ। इसी दौरान ऑल्टो कार सीधे तसारी नहर में जा गिरी। हालांकि नहर में पानी नहीं था, लेकिन जिस रफ़्तार से ये नहर में गिरी उससे छह लोगों की मौत हो गई।

हादसे में शामिल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह परिवार तासगांव का रहने वाला था। हादसे के वक्त ऑल्टो कार में कुल सात लोग सवार थे। लड़की के जन्मदिन के मौके पर पाटिल-भोसले परिवार तासगांव से कवथेमहांकल के कोकले गांव गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। प्रारंभिक अनुमान है कि नींद आने के कारण ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और कार सीधे नहर में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य चलाया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से इलाके में शोक व्यक्त किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending