Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बॉस–11 के लिए निया शर्मा को 2 करोड़ का बड़ा ऑफर!

Published

on

बिग बॉस–11, निया शर्मा, 2 करोड़, ऑफर

Loading

नई दिल्ली। टीवी जगत का मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 11 का आगाज जल्द ही होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक बिग बॉस 11 के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा को शो में शामिल करने की बातें की जा रही है। हालांकि, निया ने इस तरह की सारी खबरों को अफवाह बताया था।
निया शर्मा, बिग बॉस-11, खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस

 अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया है कि ‘बिग बॉस’ के निर्माताओं ने एक बार फिर निया शर्मा को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि निया को शो में शामिल होने पर 2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम फीस के तौर दी जाएगी।

 

बता दें कि निया इन दिनों फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 8 का हिस्सा हैं। शो में निया की दमदार परफार्मेंस को देखते हुए बिग बॉस  के निर्माताओं  ने फीस के तौर पर इतनी बड़ी रकम के साथ अप्रोच किया है।

साथ ही रिपोर्ट में  दावा किया है कि शो से जुड़े सोर्स ने उन्हें जानकारी दी है कि निर्माताओं की अप्रोच पर निया शर्मा के रिस्पांस पॉजिटिव रहा है। अगर निया शर्मा इस शो का हिस्सा बनती हैं तो वह अब तक शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलिब्रिटीज में से एक होंगी।

 

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending