Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रियल लाइफ में भी टीवी जगत की ये एक्ट्रेस चलाती है बाइक, आखिरी वाली हैं सबकी चहेती

Published

on

Loading

बॉलीवुड की अदाकाराओं की ज़िंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता हर शख्स को होती है। हर कोई अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की ज़िन्दगी से जुड़े हर पहलु को जान लेना चाहता है। तो चलिए आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती हैं और वो अपने निजी जीवन मे भी बहुत सारी चीजों के लिए काफी एक्टिव हैं। बता दें कि एक्टिंग के साथ वो अपनी ज़िंदगी में बहुत अच्छा बाइक चलाना जानती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में –

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

निया शर्मा – कुछ समय पहले ही इश्क़ में मर्जावा शो में नज़र आयी थी उसमें फैंस को एक्टिंग काफी पसंद भी किया गया। उसके अलावा निया ने टीवी के कई शो में भी काम किया है, इन्हे भी असल लाइफ में बाइक चलाना बहुत अच्छा लगता है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

अदिति शर्मा – शो कलीरे में मीरा के रोल में नजर आ चुकी हैं। जो शुरूआती दिनों से ही दर्शको का लोकप्रिय बना हुआ है। अदिति शो के सेट पर भी अपने बाइक से ही आती है और ये कई बात स्पॉट भी हो चुकी है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आशा नेगी – सपनो से भरे नैना शो से इन्होने अपने करियर को शुरआत की थी और आखरी बार ये ज़ी टीवी के शो कलीरे में भी नज़र आए थी। आशा को भी असल ज़िन्दगी में बाइक चलाना पसंद है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

श्रेनु पारिख – टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस है जो अब के समय में स्टार प्लस के लोकप्रिय शो इश्कबाज़ में गौरी का किरदार निभा रही है। श्रेनु को रियल लाइफ में बाइक चलाना बहुत पसंद है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending