हेल्थ
बारिश लाती है आंखों में संक्रमण
नई दिल्ली| बारिश के मौसम को कई लोग पसंद करते हैं तो कई लोगों को न चाहते हुए भी बारिश में भींगना पड़ता है। लेकिन बारिश अपने साथ समस्याएं लेकर भी आती है। कीचड़ युक्त सड़कों से फंगल इंफेक्शन यानी फफूंदीय संक्रमण भी फैलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को अपनी आंखों का खास ध्यान रखना चाहिए। बारिश के साथ आखों की समस्याएं बढ़ जाती हैं, जैसे नेत्र संक्रमण, कार्निया अल्सर, कंजक्टिवाइटिस आदि की समस्या एक आम समस्या बन गई है। आईटेक विजन सेंटर की ऑप्थैमोलॉजिस्ट डॉ. अंशिमा सिंह का कहना है कि इस मौसम में आंखों का संक्रमण एक सामान्य समस्या है। 10 में से 6 लोग आंखों की समस्या लेकर आते हैं। लोगों को इस मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। सही तरीके से देखभाल की जाए तो इस समस्या से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जब भी आंखों में किसी तरह का संक्रमण हो तो उनको रगड़ें नहीं। मानसून में आपके हाथों में कई तरह के रोगाणु चिपके होते हैं जो अनजाने आंखों में चले जाते हैं। इसके कारण आंखों में संक्रमण हो जाता है। वहीं, आंखों की देखभाल की काफी जरूरी है। आंखों की देखभाल तब शुरू होती है, जब आप नियमित रूप से आंखों को धुलते हैं, इससे आंखें साफ और सुरक्षित रहती हैं।
चूंकि मानसून में आंधी-तूफान और हवा के साथ धूल-मिट्टी के साथ दूसरे प्रदूषित कण होते हैं जो आंखों में चले जाते हैं। आखों को धोना ही इनसे बचाने का सबसे बेहतर तरीका है। अगर इसके बाद भी खुजली हो तो चिकित्सक से संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि आंखों पर अधिक दबाव बनाए जाने से संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं तो इससे आंखों पर दबाव पड़ना स्वाभाविक है। पलकों को न झपकाने और सफाई न करने से भी संक्रमण होता है। लोग आंखों की सफाई पर ध्यान नहीं देते जिससे आंखों का संक्रमण होता है। साथ ही कुछ चीजों को किसी दूसरे के साथ बिलकुल भी साझा न करें। तौलिया, आंखों का मेकअप, लेंस, शेड्स आदि चीजों को कभी भी साझा न करें। इससे आंखों का संक्रमण हो सकता है।
इसलिए जब भी आंखों में खुजली का एहसास हो, तुरंत आखों को धो लें, इसके बाद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। धूल के कण बहुत छोटे होते हैं जो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं।
लाइफ स्टाइल
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।
कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल
1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।
2.सोयाबीन
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
3.रागी
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
4.पालक
पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।
5.चिया सीड्स
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।
deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,
डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।
-
लाइफ स्टाइल6 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस