Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फ्रैंको को पसंद हैं दर्शकों को ‘असहज’ करने वाली फिल्में

Published

on

Loading

समलैंगिक मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘आइ एम माइकल’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता जेम्स फ्रैंको का कहना है कि उन्हें ऐसी फिल्मों में काम करना पसंद है जो लोगों को असहज महसूस कराती है। फ्रैंको ने इस फिल्म में समलैंगिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज के बारे में महत्वपूर्ण प्रासंगिक सवाल उठाती है।

फिल्म में जेम्स एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो पादरी बनने के लिए समलैंगिकता की निंदा करता है। अभिनेत्री एम्मा रॉबर्ट्स और जैचारी क्विं टो भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, फ्रैंको ने पत्रिका ‘ब्लैकबुक’ को बताया, “यह रूढ़ियों को तोड़ने वाली कहानी है, अधिकारों के लिए संघर्ष की कहानी है, बंद और गुप्त रिश्तों की कहानी है। एक बार जब ऐसी कहानियां समाज के सामने आती हैं, तो हम कह सकते हैं कि कुछ चीजें हमें चुनौती देती हैं और असहज कर देती हैं।”

जस्टिन केली निर्देशित ‘आई एम माइकल’ न्यूयार्क टाइम्स मैगजीन में प्रकाशित बेनॉएट डेनिजेट-लेविस के लेख ‘माइ एक्स गे फ्रेंड’ पर आधारित है।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending