अन्तर्राष्ट्रीय
फ्रांस हमला: एक हमलावर ने किया सरेंडर
पेरिस| फ्रांस में शार्ली ऐबदो पत्रिका के कार्यालय पर हमला करने वाले तीन संदिग्धों में से सबसे युवा हमयद मुराद ने सरेंडर कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय मुराद ने संभवत: दो अन्य को भगा दिया होगा। उसने सोशल मीडिया पर अपना नाम देखने के बाद स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजे आत्मसमर्पण कर दिया।
एक अन्य सूत्र ने भी उसकी गिरफ्तारी और हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि हुड वाले कपड़े पहने कुछ बंदूकधारी 7 जनवरी को पत्रिका के कार्यालय में जबरन घुस आए थे और उन्होंने 12 लोगों की हत्या कर दी थी। हमले में मारे गए लोगों में पत्रिका के संपादक सहित आठ पत्रकार और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए थे। बाद में तीनों हमलावरों की पहचान हो गई थी और पुलिस ने उनके नाम जारी किए थे, जिनके नाम मुराद और दो भाई सैद कोआची(32) और चीरफ कोआची(34) हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीरफ कोआची को 2008 में कुछ जिहादियों को इराक भेजने वाले आतंकवादी संगठन से संबंध रखने के आरोप में तीन साल की कैद हुई थी।
बीबीसी के अनुसार, राजधानी के बाहर और पूर्वी शहर रेम्स में पुलिस अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने कोई भी सूचना देने से इंकार किया है। देशभर में इस हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, जो कि कई दशकों में फ्रांस में हुआ सबसे घातक हमला था। हमले को लेकर राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।
-
योग एवं आयुर्वेद1 day ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल2 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल2 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल2 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
प्रादेशिक2 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल1 day ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
नेशनल2 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
नेशनल1 day ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर