Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सुधारों पर केंद्र-राज्य सहयोग की जरूरत : जेटली

Published

on

Loading

कोलकाता| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यहां बुधवार को विकास के मुद्दों पर केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी (ममता बनर्जी) आपको राज्य में शासन करने का जनादेश मिला है। आपने जो भी वादे किए, उसे पूरा करना आपकी जिम्मेदारी है। हमें केंद्र की तरफ से देश में शासन करने का जनादेश मिला है। हमने जो भी वादे किए उसे पूरा करने की हमारी जिम्मेदारी बनती है।” उन्होंने कहा, “कई क्षेत्रों में हमारे बीच राजनीतिक मतभेद होते हुए भी हमारे देश की यह ताकत है कि इतनी विभिन्नताओं के बीच भारत एक मजबूत राष्ट्र बना हुआ है।

जेटली ने कहा कि राज्य के विकास में निर्माण का हिस्सा कम है, जो रोजगार सृजन को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह निर्माण क्षेत्र ही है, जो रोजगार सृजन करता है। कृषि क्षेत्र में बेरोजगार हुए लोगों को निर्माण क्षेत्रों में ही रोजगार मिलने जा रहा है।” जेटली ने कहा कि निवेश के लिए निवेशकर्ता उन राज्यों या क्षेत्रों का चयन करेंगे, जहां उन्हें सर्वाधिक मुनाफा तथा व्यापार करना सुविधाजनक होगा।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending