Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस की सोशलिस्ट पार्टी के प्राइमरी में हैमन ने बाजी मारी

Published

on

Loading

फ्रांस की सोशलिस्ट पार्टी के प्राइमरी में हैमन ने बाजी मारी

पेरिस | फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री बेनॉयट हैमन ने राष्ट्रपति पद के लिए सोशलिस्ट पार्टी की प्राइमरी की उम्मीदवारी 58.7 फीसदी वोटों से जीत ली। इस दौड़ में उनके प्रतिद्वंद्वी मैन्युएल वाल्स को 41.4 फीसदी वोट ही मिल सके।

चुनाव आयोजकों का कहना है कि 60 फीसदी मतगणना हुई है। देश में 23 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। लगभग 40 लाख लोगों ने फ्रांस की सोशलिस्ट पार्टी की प्राइमरी में वोट किया है।

इस बीच, वाल्स ने स्वीकार कर लिया कि हैमन ने प्राइमरी दौड़ स्पष्ट रूप से जीत ली है और वह सोशलिस्ट पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending