Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फेल्प्स ने 26 पदकों के साथ की भारत के रिकॉर्ड की बराबरी

Published

on

फेल्प्स

Loading

फेल्प्स रियो डी जनेरियो| अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने यहां मंगलवार को रियो ओलम्पिक में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने साल 1900 से अब तक भारत द्वारा ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में जीते कुल पदकों की बराबरी कर ली है। फेल्प्स ने अपने अब तक के करियर में 26 ओलम्पिक पदक जीते हैं, जितने भारत ने 1900 से ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेना शुरू करने के बाद से अब तक जीते हैं।

भारत ने अब तक कुल 33 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया है, जिनमें उसने नौ स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य पदक जीते। फेल्प्स ने पुरुषों की चार गुणा 200मी फ्रीस्टाइल रिले में पहला स्थान हासिल करते हुए अपना 20वां ओलम्पिक स्वर्ण पदक हासिल किया।

उन्होंने मंगलवार को ही 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में भी स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले फेल्प्स ने रियो ओलम्पिक में ही 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। अमेरिकी दिग्गज तैराक फेल्प्स के पास कुल 26 ओलम्पिक पदक हैं, जिनमें से 22 स्वर्ण पदक हैं।

मनोरंजन

AK-47 से था सलमान को मारने का प्लान, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मारने की प्लानिंग रची गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि सलमान के घर फायरिंग वाली घटना से एक महीने पहले सलमान को मारने का प्लान बनाया गया था, लेकिन शूटरों के पास समय से हथियार न पहुंचने के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार, इन तीनों ने पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे। प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने अजय कश्यप नामक शख्स के बारे में बताया है, जो पाकिस्तान में रहने वाले डोगा नाम युवक के संपर्क में थे। उसके जरिए पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने का प्लान था। इन चारों ने सलमान खान के फार्म हाउस और शूटिंग प्लेस की रेकी की थी।

शूटरों के नाम धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान बताए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में सलमान खान पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया था। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

Continue Reading

Trending