Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फीफा के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने जताया शोक

Published

on

फीफा

Loading

फीफा ब्राजील। ब्राजील के कार्यवाहक राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे के निधन पर शोक जताया।

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे का मंगलवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। वह निमोनिया से पीड़ित होने के बाद रियो डी जनेरियो के अस्पताल में भर्ती थे।

टेमर ने कहा, “खेल जगत ने अपने सबसे महत्वपूर्ण मार्गदर्शकों में से एक को खो दिया।” पूर्व ओलम्पिक तैराक हावेलांगे ने 1974 से 1998 तक फीफा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

उनकी अध्यक्षता में फीफा एक छोटे संगठन से विकसित हो एक बड़ा संगठन बना। इस दौरान उनके कार्यकाल पर भी भ्रष्टाचार के छींटे पड़े।

हावेलांगे 1963 से 2011 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस पद से इस्तीफा दिया था।

ब्राजील के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, “जोआओ ने स्वयं को खेल के विकास के लिए समर्पित कर दिया। इस दुख भरे समय में उनके परिजनों और दोस्तों के साथ हमारा समर्थन है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending