Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरू के 10 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में पेड्रो शीर्ष पर

Published

on

पेरू के 10 सबसे शक्तिशाली व्यक्ति, राष्ट्रपति पेड्रो पाब्लो

Loading

पेरू के 10 सबसे शक्तिशाली व्यक्ति, राष्ट्रपति पेड्रो पाब्लो

pedro pablo peru

लीमा। पेरू के आधे से अधिक नागरिक राष्ट्रपति पेड्रो पाब्लो को देश का सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति मानते हैं। सलाहकार फर्म ‘डैटम इंटरनेशनल’ द्वारा सोमवार को प्रकाशित हुए सर्वेक्षण में पेड्रो ने 55 प्रतिशत मत हासिल किए।

उन्होंने विपक्षी पार्टी पॉपुलर फोर्स की उम्मीदवार कियेको फुजिमोरी को हराकर 28 जुलाई को पेरू के राष्ट्रपति पद को ग्रहण किया था। हाल ही में एक अन्य सर्वेक्षण में भी पेड्रो की स्वीकार्यता रेटिंग 70.4 प्रतिशत थी। डैटम सर्वेक्षण में पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बटरे फुजिमोरी की बेटी 16 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति रहे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending