Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फरार यूपी के मंत्री प्रजापति के 2 और साथी गिरफ्तार

Published

on

यौन शोषण, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, स्पेशल टास्क फोर्स, दलजीत चौधरी,

Loading

लखनऊ । यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के दो साथियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान आशीष और अशोक के रूप में की गई है। प्रजापति के गनर सहित अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यौन शोषण, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, स्पेशल टास्क फोर्स, दलजीत चौधरी,

उप्र के एडीजी (लॉ एंड आर्डर) दलजीत चौधरी ने बताया, “यौन शोषण मामले में मंगलवार तड़के गायत्री के साथी आशीष शुक्ला व अशोक तिवारी को उप्र एसटीएफ ने नोएडा पुलिस के सहयोग से जेवर टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया। दोनों को नोएडा से लखनऊ लाया गया और पूछताछ की जा रही है।”

उन्होंने बताया कि प्रजापति के गनर चंद्रपाल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकार अब मामले के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

एडीजी ने बताया, “गायत्री प्रजापति के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। उनके पासपोर्ट पहले ही निरस्त कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि गायत्री सहित शेष आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

गिरफ्तारी से बचकर भाग रहे मंत्री प्रजापति सहित सातों आरोपियों के खिलाफ शनिवार को न्यायालय ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी किया था। इसके साथ ही मंत्री के देश से भागने की आंशका के चलते उनका पासपोर्ट चार सप्ताह के लिए निलंबित कर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस कर दिया गया है।

18 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉक्सो एक्ट सहित आइपीसी की अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

महिला ने तहरीर में कहा है कि तीन वर्ष पूर्व वह गायत्री प्रसाद प्रजापति से खनन की जमीन के पट्टे के लिए उनके पांच गौतमपल्ली मंत्री आवास पर मिली थी, जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे सभी सात लोगों ने दुष्कर्म किया था।

महिला ने अपनी नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला भी दर्ज कराया था। महिला के आरोप पर मंत्री गायत्री प्रजापति के अलावा विकास वर्मा, चंद्रपाल, रूपेश, आशीष शुक्ला, अशोक तिवारी और पिंटू सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया। इन सात आरोपियों में से पुलिस अब तक तीन चंद्रपाल, अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending