Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रिया प्रकाश का नंबर ढूंढने वालों को इस खबर से लगेगा तगड़ा झटका

Published

on

Loading

मुंबई। अपने नैनों के जादू से लोगों के दिलों पर बिजली गिराने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। यह प्रिया के नैनो का ही कमाल था कि रातों-रात उन्हें नेशनल क्रश घोषित कर दिया गया।

रातों-रात नेशनल क्रश बनने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर बीते कुछ दिनों से इंटरनेट क्वीन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया में तहलका मचाने वाली प्रिया गूगल सर्च कि ट्रेंड में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप एक्ट्रेसेस से भी आगे निकल गयी है।

इन सब के बीच उनसे जुड़ी एक बेहद रोचक जानकारी सामने आई है। खबर है कि इन दिनों इंटरनेट पर छाई रहने वाली प्रिया प्रकाश के पास खुद मोबाइल फ़ोन तो है लेकिन सिमकार्ड नही है। वह सिर्फ इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं, वह भी तब जब उनके पास हॉटस्पॉट का एक्सेस होता है।

इस बात का खुलासा खुद प्रिया प्रकाश के पिता ने किया है। कॉल के लिए प्रिया अपनी माँ के फोन पर निर्भर रहती है। प्रिया के पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान ये जानकारी दी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending