Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG! ‘विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश के इस अवतार को देखकर आप हो जाएंगे मदहोश

Published

on

Loading

इस साल की इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने ओणम के त्योहार पर ट्रेडिशनल ड्रेस में फोटो शेयर की है। इस मौके पर प्रिया सफेद रंग की साड़ी में नज़र आईं।

ओणम के लिए साड़ी में तैयार हुई प्रिया प्रकाश इन फोटोज़ में बला की खूबसूरत लग रही हैं। गोल्डन कलर की साड़ी के साथ प्रिया ने लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा है।

हालांकि साड़ी में प्रिया बहुत सुंदर लग रही हैं। इससे पहले प्रिया को केरल में आई बाढ़ के लिए फैन्स से मदद की अपील करते देखा गया था। बता दें इससे पहले प्रिया केरल बाढ़ पीड़ितों को 1 लाख का डोनेशन देकर चर्चा में आई थीं।

बता दें कि प्रिया की पहली फिल्म ‘ओरु अदार लव’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर प्रिया के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्यादा है।

 

इस तरह से प्रिया लाखों रुपए कमा लेती हैं। प्रिया प्रकाश कैसा भी वीडियो या फोटो शेयर करें, वायरल होना तो लाजमी है। अपने वीडियो की बदौलत ही प्रिया की लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई है।

प्रिया को एक शो में स्पीच देते हुए भी देखा गया था। इस शो में भी वो साड़ी पहनकर महफिल में चार चांद लगाती दिख रही थीं।

 Image Copyright: google 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending