Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका बीमार, फिर भी करेंगी प्रचार

Published

on

Loading

आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मौसम की मार से बीमार पड़ गई हैं, बावजूद इसके वह फिल्म का प्रचार जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर सोमवार रात लिखा, “बीमार हूं इस वजह से ‘दिल धड़कने दो’ के प्रचार के लिए आज दिल्ली नहीं आ सकी। आशा है एंटी बॉयोटिक्स की मदद से प्रचार जारी रखने के काबिल हो जाऊंगी।”

प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरी फिक्र करने के लिए आप सब का शुक्रिया। डॉक्टरों का कहना है कि यह इंफ्लुएंजा का असर है। डरावना है न? लेकिन काम पर लौट चुकी हूं और प्रचार के लिए निकल चुकी हूं।”

जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ की कहानी एक बेतरतीब परिवार के बारे में है, जो एक साथ जहाज की यात्रा पर जाता है। फिल्म के कलाकार अनिल कपूर, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह और प्रियंका फिल्म के प्रचार के लिए कोलकाता, इंदौर, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों की यात्रा पर हैं।

फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending