Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रियंका को पश्चिम में खास बनाती है भारतीय संस्कृति : मधु चोपड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भारतीय संस्कृति और परंपरा को बनाए रखना उन्हें पश्चिम में खास बनाता है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, “मैं सोचती हूं कि प्रियंका भारत की संस्कृति और परंपरा को अपने साथ बनाए रखती हैं, जो उन्हें वहां (पश्चिम) खास बनाता है।”

इस मायने में वह अपनी बेटी को एक आधुनिक भारतीय महिला की प्रतिनिधि मानती हैं। उन्होंने कहा, “आधुनिक भारत यह है जिसमें मूल्य और प्रतिभा है व दुनिया में किसी भी उद्योग को चुन सकता है। आप देखेंगे तो पाएंगे कि हर जगह भारतीय बढय़िा कर रहे हैं। प्रियंका प्रसिद्ध हैं इसलिए हम उनके बारे में ज्यादा जानते हैं। लेकिन हर जगह हम देख रहे हैं कि भारतीय महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।”

प्रियंका अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में और एक हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही हैं।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अपने होम प्रोडक्शन पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत फिल्म का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की कमी महसूस कर रही हैं और अप्रैल में उनसे मिलने अमेरिका जा रही हैं।

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending