Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रधानमंत्री ने विधु को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं

Published

on

मुंबई,प्रधानमंत्री-नरेंद्र-मोदी,विधु-विनोद-चोपड़ा,ब्रोकन-हॉर्सेज,शुभकामनाएं,एंटन-येल्चिन,मारिया-वैल्वर्ड

Loading

मुंबई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकन हॉर्सेज’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी सोमवार को विधु के प्रवक्ता ने दी।

10 अप्रैल को ‘ब्रोकन हॉर्सेज’ की स्क्रीनिंग से पूर्व विधु इसे प्रधानमंत्री को दिखाना चाहते थे, लेकिन उनके व्यस्त होने की वजह से यह संभव नहीं हो सका। विधु के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने विधु के लिए एक संदेश भिजवाया है। इसमें उन्होंने स्क्रीनिंग में उन्हें आमंत्रित करने के धन्यवाद और फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। रोमांच से भरपूर ‘ब्रोकन हॉर्सेज’ अमेरिका-मेक्सिको सीमा गैंगवार की पृष्ठभूमि लिए हुए है। यह भाइयों के रिश्ते, हिंसा की निर्थकता एवं ईमानदारी के कायदे के बारे में है। फिल्म की पटकथा विधु और अभिजात जोशी ने लिखी है। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विंसेंट डीओनोफ्रियो, एंटन येल्चिन, क्रिस माक्र्वेट और मारिया वैल्वर्ड अहम भूमिका में हैं।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending