Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पहली स्वदेशी पनडुब्बी लॉन्च, अगले साल नौसेना में होगी शामिल

Published

on

submarine-launch-goa

Loading

मुंबई। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने यहां मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी तकनीक से निर्मित हो रही पहली पनडुब्बी स्कॉर्पियन को सोमवार को लांच किया। स्कॉर्पियन भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम की महत्वाकांक्षी परियोजना 75 का हिस्सा है। यह कार्यक्रम फ्रांस के सहयोग से चल रहा है। इसके तहत अगले कुछ वर्षों में नौसेना के बेड़े में इसी तरह की छह पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी।

पनडुब्बी को गोदी से बाहर निकालने के शुभ मौके पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में पíरकर नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धवन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य अधिकारियों के साथ शामिल हुए। इस पनडुब्बी के सितंबर 2016 से सेवा में शामिल किए जाने की संभावना है। मौजूदा दौर में भारतीय नौसेना के पास 14 डीजल-विद्युत से चलने वाली पनडुब्बियां हैं। इनमें 10 रूसी किलो श्रेणी की और चार जर्मन एचडीडब्ल्यू श्रेणी की पनडुब्बियां शामिल हैं।

पíरकर प्रोजेक्ट 75 की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुंबई में हैं। यह परियोजना पश्चिमी नौसेना कमान के अधीन है। उन्हें विध्वंसक 15-बी श्रेणी की स्थिति रपट भी सौंपी जा सकती है, जिसका निर्माण एमडीएल में चल रहा है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending