Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन से तनाव के बीच रक्षा मंत्री करेंगे रूस की यात्रा, नहीं मिलेंगे चीनी नेताओं से

Published

on

ARTICLE 370

Loading

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 22 जून को रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा में रक्षामंत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर चीन को घेरने का प्रयास करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाजी जर्मनी पर विजय हासिल करने की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। भारतीय रक्षाकर्मी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राज्यसभा चुनाव LIVE, कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों के बीच सियासी जंग चरम पर

राजनाथ सिंह मॉस्को में अन्य देशों के नेताओं से भी मिल सकते हैं, लेकिन लद्दाख तनाव के चलते वो चीन के नेताओं से नहीं मिलेंगे। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और हर एक सशस्त्र बल का एक शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending