Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रधानमंत्री ने देश को समर्पित किया सबसे लंबा धौला-सादिया पुल

Published

on

प्रधानमंत्री, देश, धौला-सादिया पुल, ब्रह्मपुत्र नदी

Loading

डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन सीमा के नजदीक ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लम्‍बे पुल का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री, देश, धौला-सादिया पुल, ब्रह्मपुत्र नदी

9.2 किमी के धौला-सादिया पुल को ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित के ऊपर बनाया गया है। यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ेगा। इस पुल का नाम भूपेन हजारिका के नाम पर रखे जाने का फैसला किया गया है।

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पुल पर सफर कर इसका जायजा लिया। मोदी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर डिब्रूगढ़ पहुंचे हैं। यहां एअरपोर्ट पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

यहां पहुंचने के तुरंत बाद मोदी धौला के लिए निकल गए। पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इस पर करीब 950 करोड़ रुपये की लागत आई।

धौला-सादिया पुल रणनीतिक रूप से सैन्य उपयोग के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 60-टन वजनी युद्ध टैंकों का भार वहन कर सकता है।

इस नए पुल की मदद से सेना चीन की सीमाओं से सटे अरुणाचल प्रदेश में अधिक जल्दी व सुगमता से प्रवेश कर सकती है। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर असम में रुपई और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर अरुणाचल प्रदेश में मेका या रोइंग के बीच बना है।

क्‍या है इस सबसे बड़े पुल की खासियत

–ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 9.15 किलो मीटर लंबा यह पुल एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल है।
–यह असम में तिनसुकिया जिले के ढोला और सदिया को जोड़ता है।
– यह मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पुल से 3.55 किमी लंबा है।
– चीनी सीमा से इस पुल की हवाई दूरी महज 100 किमी है।
– इस पुल के निर्माण का कार्य 2011 में शुरू हुआ था और इसके निर्माण पर 50 करोड़ लागत आई है।

 

 

 

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending