ऑफ़बीट
पैसा देकर मिलता दूल्हा और प्रेग्नेंट लड़की से शादी का है यह रेट
दुनिया में बहुत सी ऐसी लड़कियां होती हैं जिन्हें मन मुताबिक लडक़ा नहीं मिलता। अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो यह कंपनी बेहद मददगार साबित हो सकती है। बस इसके लिए आपको कुछ जेब ढीली करनी होगी और आपको आपकी पसंद का दूल्हा मिल जाएगा। यह कंपनी न सिर्फ दूल्हे अरेंज कराती है बल्कि शादी के दौरान रिश्तेदारों का भी अरेंज कर देती है और उसके अनुसार पैसे लेती है।
दरअसल वियतनाम में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो दूल्हे बेचने का काम करती हैं और इस कारोबार से करोड़ों रुपए कमा रही हैं। इनमें एक कंपनी ऐसी भी है जो दूल्हे के साथ रिश्तेदारों का भी अरेंज कर देती है और उसके अनुसार पैसे लेती है। एक शादी में दूल्हा-रिश्तेदारों की व्यवस्था कराने के बदले में 4 लाख रुपए लिए जाते हैं। शादी के लिए कंपनियां 20 से 400 मेहमानों की भी व्यवस्था करा रही हैं।
इसके पीछे वजह यह है कि वियतनाम में बहुत-सी कुंवारी लड़कियां मां बन जाती हैं। यहां पर शादी किए बगैर अगर कोई लडक़ी गर्भवती होती है तो उसे कलंक माना जाता है। इसलिए, यहां पर यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक गर्भवती लडक़ी को शादी करने के लिए दूल्हे को करीब एक लाख रुपए देना पड़ता है।
खास बात यह है कि जो दूल्हा गर्भवती लडक़ी के लिए खरीदा जाता है जरूरी नहीं है कि वह कुंवारा ही हो। कई बार ये दूल्हे शादीशुदा भी होते हैं। फिर भी यहां लाखों में दूल्हों को खरीदा जा रहा है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान