Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरू में बस दुर्घटना, 15 की मौत

Published

on

Loading

लीमा| मध्य पेरू के अंकाश क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे की रपट के मुताबिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक सीजर फैलेक ने बताया कि राहतकर्मियों ने 15 शव बरामद कर लिए हैं।

फैलेक ने बताया कि इस हादसे में 19 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें शुरुआत में नजदीकी हौराज के अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें पेरू की राजधानी लीमा स्थित बेहतर सुविधाओं वाले अस्पताल में भेजा जाएगा। घायलों में से चार की हालत नाजुक है।

चिकियान शहर से एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के चार बजे कोनोकोचा-अंतामिना राजमार्ग पर हुई। पुलिस को फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि बस में कितने लोग सवार थे। बस लीमा से हुआनुको क्षेत्र के लता शहर जा रही थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending