Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पूर्वजों के गांव को गोद लेंगे महेश बाबू

Published

on

दक्षिण,महेश,बुर्रिपालम,आधुनिकीकरण,व्यवसायी,बुर्रिपालम,गांव,आधुनिक,जानकारी,फिल्म,व्यस्त

Loading

चेन्नई | दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू अपने पिता के पैतृक गांव बुर्रिपालम को गोद लेना चाहते हैं। वह गुंटूर जिला स्थित गांव का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं। महेश बाबू के एक करीबी सूत्र ने बताया, महेश और उनके रिश्तेदार व्यवसायी जयदेव गल्ला मिलकर यह पहल कर रहे हैं। महेश ने अपने बचपन में काफी समय बुर्रिपालम में अपनी दादी के साथ बिताया है और उनके पिता को भी गांव से बेहद लगाव रहा है। इसिलए वह गांव को गोद लेने के बारे में सोच रहे हैं। सूत्र ने बताया, यह एक विशेष परियोजना है। महेश गांव को आधुनिक बनाना चाहते हैं। परियोजना के बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। महेश इस समय एक अनाम तेलुगू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending