Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पुलिस पर हमला करने वाले 26 किसान गिरफ्तार

Published

on

Loading

गाजियाबाद| उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस पर हमला करने के आरोप में 26 किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार रात मिर्जापुर इलाके में किसानों के घरों पर छापे मारे और 60 किसानों को हिरासत में ले लिया। उनमें से 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि दो दिसंबर से लापता एक किसान के मृत पाए जाने के बाद गुस्साए किसानों ने पुलिसकर्मियों के एक समूह पर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने किसानों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस अधिकारी पी.पी. कार्नवाल ने बताया, “किसानों ने अपना फर्ज निभा रहे पुलिसकर्मियों पर हमला किया, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।”

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending