Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : गांव को नगर निगम में शामिल करने पर सरकार को नोटिस

Published

on

Loading

जबलपुर| मध्य प्रदेश में गांव की परिकल्पना को समाप्त करते हुए गांव को नगर निगमों में शामिल किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में दायर की गई जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मानिकराव खानविलकर और न्यायमूर्ति संजय यादव की युगलपीठ ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद यादव ने नगर निगम सीमा में गांव को शामिल किए जाने के संबंध में नगर पालिका निगम अधिनियम की धारा 405 व नगर पालिका अधिनियम की धारा पांच ए की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि भारत कृषि प्रधान देश है और गांव को नगर निगम में शामिल किया जाएगा तो आदर्श गांवों की परिकल्पना ही समाप्त हो जाएगी।

याचिका में कहा गया है कि नगर पालिका निगम और नगर पालिका अधिनियम के तहत राज्यपाल को नगर निगम क्षेत्र के विस्तार का अधिकार है, जो कि असंवैधानिक है। धारा 243 क्यू में राज्यपाल को नगर निगम के गठन का अधिकार है। जबकि इसी धारा में नगर निगम के गठन संबंधित मापदण्ड भी निर्धारित किए गए हैं। मापदण्ड के अनुसार किसी गांव का विकास व विस्तार होता है तो वह उसका संक्रमण काल होता है तथा उसे नगर पालिका बनाया जाना चाहिए, जबकि हाल में ही प्रदेश के कई नगर निगम क्षेत्रों में गांवों को शामिल किया गया है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि भारत कृषि प्रधान देश है और एक-चौथाई आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। गांव को इस तरह से नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया जाएगा तो ग्रामों की परिकल्पना ही समाप्त हो जाएगी। गांवों को नगर निगम में शामिल नहीं करके उन गांव को आदर्श व विकसित बनाना चाहिए।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि याचिका की सुनवाई के बाद युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जबाव मांगा है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending