Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री संरा के अगले महासचिव होंगे

Published

on

एंटोनियो गुटेरेश

Loading

एंटोनियो गुटेरेशसंयुक्त राष्ट्र। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेश संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव होंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को इस पद के लिए उनका निर्विरोध चयन किया। वह एक जनवरी, 2017 से बान की-मून की जगह लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अक्टूबर माह के अध्यक्ष विताली चुरकिन ने बताया कि इस शीर्ष पद के लिए गुटेरेश का चयन किया गया है। वह संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख रह चुके हैं।

परिषद की लगभग डेढ घंटे की वार्ता के बाद चुरकिन ने संवाददाताओं के समक्ष इसकी घोषणा की। इस अवसर पर सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। उन्होंने सुरक्षा परिषद चैम्बर के बाहर गुटेरेश के संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के रूप में चुने जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, “आज हमारे छठे स्ट्रॉ पोल के बाद हमने एक पसंदीदा उम्मीदवार का चुनाव कर लिया है और उनका नाम एंटोनियो गुटेरेश है। हमने गुरुवार सुबह 10 बजे औपचारिक मतदान का फैसला किया है और हमें उम्मीद है कि इसकी संस्तुति होगी।”

चुरकिन ने कहा, “कल (गुरुवार) सुबह इसके अनुमोदन के लिए मतदान होगा। हमें उम्मीद है कि गुटेरेश अगले पांच वर्षो में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वाह करेंगे।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending