Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाक की हिमाकत जारी, गोलीबारी में दो की मौत, 14 परिवारों का पलायन

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा शनिवार को किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तानी सैनिकों की अंधाधुंध गोलीबारी से नौशेरा सेक्टर के सीमांत गांवों के कम से कम 14 परिवार शुक्रवार को अपना घर छोडक़र भाग निकले। शनिवार को कई ग्रामीणों को अपना घर छोडक़र सुरक्षित जगह पर पनाह लेने के लिए जाते देखा गया।

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने हमले के लिए छोटे हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया, जिसका भारत ने समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया। शनिवार शाम अंतिम रपट आने तक गोलीबारी जारी रही।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, “नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की, जिसका हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नौशेरा तथा राजौरी सेक्टर में तीन स्थानों पर गोलीबारी अभी भी जारी है।”

उन्होंने कहा कि सुबह 7.45 बजे पाकिस्तानी गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। राजौरी जिले के नागरिक प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के आसपास मौजूद सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है।

प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तानी गोलीबारी में नागरिकों की मौत पर खेद जताया और कहा कि युद्ध से कुछ हासिल नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा, “संघर्ष और युद्ध से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा। हम इस रुख पर बरकरार हैं कि भारत तथा पाकिस्तान को शांति के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए, टकराव के लिए नहीं।”

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending