Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पनसारे की हत्या का संदिग्ध गोवा विस्फोट के साजिशकर्ता से परिचित : पुलिस

Published

on

पनसारे की हत्या का संदिग्ध, गोवा विस्फोट, साजिशकर्ता से परिचित, पुलिस

Loading

पणजी| वामपंथी नेता गोविंद पनसारे की हत्या का मुख्य संदिग्ध सनातन संस्था का सदस्य रुद्र पाटिल 2009 के गोवा बम विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता के लगातार संपर्क में था। महाराष्ट्र पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कहा कि पाटिल वामपंथी नेता पनसारे की हत्या का मुख्य संदिग्ध है। वह 2009 के गोवा बम विस्फोट के बाद से फरार है। पुलिस ने यह भी कहा कि पाटिल सनातन संस्था के सदस्य समीर गायकवाड़ (32) से टेलीफोन से संपर्क में था। गायकवाड़ को भी पनसारे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि सनातन संस्था की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “हमें पूरा यकीन है कि गोविंद पनसारे की हत्या में पुलिस द्वारा कोल्हापुर से गिरफ्तार सनातन संस्था के समीर गायकवाड़ बेगुनाह हैं।” उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दक्षिणी गोवा के मड़गांव में दीवाली पर हुए एक बम विस्फोट की जांच में पता चला था कि रुद्र पाटिल इस विस्फोट के मास्टरमाइंड मलगोंडा पाटिल के संपर्क में था।

गोवा की सनातन संस्था के पूर्णकालिक सदस्य मलगोंडा पाटिल और योगेश नाइक 16 अक्टूबर, 2009 को अपने स्कूटर पर मडगांव के एक दीवाली मेले में एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइज (आईईडी) ले जाते समय उसमें विस्फोट होने से मारे गए थे। इस साल 16 फरवरी को पनसारे और उनकी पत्नी की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित उनके आवास के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पनसारे की चार दिन बाद मौत हो गई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending