Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पद्मावत’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर दीपिका ने पहनी ऐसी ड्रेस की FANS ने उड़ाया मजाक

Published

on

Loading

सर्वोच्च न्यायालय से पद्मावत की रिलीज को हरी झंडी मिलने जाने के बाद फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में है।

बता दें कि फिल्म की रिलीज का राजपूत समूह कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को लेकर पहले ही बहुत विवाद हो चुके हैं। लेकिन इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंची दीपिका तो उनका लुक एक दम बदला हुआ था।

संबंधित इमेज

दरअसल उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वह पांच साल पुरानी थी। दीपिका ने पद्मावत की स्क्रीनिंग पर वहीं वाइड अनारकली कुर्ता पहना था जो चेन्नई एक्सप्रैस के प्रमोशन के टाइम पहना था। बता दें कि फिल्म की रिलीज का राजपूत समूह कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारें 25 जनवरी को फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध चाहती थीं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों से फिल्म की रिलीज के रास्ते में नहीं आने का आदेश दिया और अपने इस आदेश का पालन करने को कहा। दीपिका के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending