Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब ने 9 खिलाड़ियों को डीएसपी नियुक्त किया

Published

on

पंजाब सरकार, उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह, पंजाब पुलिस, रजत पदक विजेता

Loading

पंजाब सरकार, उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह, पंजाब पुलिस, रजत पदक विजेता

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने सोमवार को भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नौ खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत पंजाब पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक की नौकरियां दीं। चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में सभी नौ खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस समारोह में पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे।

इन नौ खिलाड़ियों में राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। एशियन खेलों-2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, फारवर्ड आकाशदीप सिंह, सरवनजीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह और धरमवीर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया।मनप्रीत और आकाशदीप इस साल लंदन में आयोजित हुए एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।

इस मौके पर मनप्रीत ने कहा, “पंजाब पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर नियुक्त होना सम्मान की बात है। मैं इस सम्मान के लिए पंजाब सरकार का शुक्रगुजार हूं।”

पंजाब पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर नियुक्त होने वाले छह हॉकी खिलाड़ियों के अलावा अन्य तीन खिलाड़ी तीन बार एशियन खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मंदीप कौर, एशियन खेलों में रजत पदक विजेता एथलीट खुशबीर कौर तथा एशियन खेलों-2014 में कांस्य पदक विजेता अमनदीप कौर हैं।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending