Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया बाजार हमले में 2 महिला आत्मघाती हमलावरों का हाथ

Published

on

Loading

अबुजा| नाइजीरिया के कानो राज्य में एक बाजार में हुए दोहरे बम विस्फोटों के पीछे दो महिला आत्मघाती हमलावरों का हाथ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राज्य पुलिस प्रमुख एडेनरेले शिनाबा ने संवाददाताओं को बताया कि हिजाब पहनी हुई युवतियों ने नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र के व्यस्ततम कपड़ा बाजार में विस्फोटक उपकरणों में विस्फोट कर दिए थे।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि विस्फोट में दोनों महिला आतंकवादियों सहित छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात लोग घायल हुए।

बाजार के व्यापारी संघ के अध्यक्ष अबूबकर अब्दुल्लाही के अनुसार, हमले से बाजार का कार पार्किं ग इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

उन्होंने बताया, “पुलिस संभावित आत्मघाती हमलावरों के शव ले गई है।”

राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के प्रवक्ता एजेकेल मांजो ने बताया कि बचाव कर्मियों और सुरक्षा बलों ने मिलकर घायलों को पास के मुरताला मुहम्मद स्पेशलिस्ट अस्पताल और नासारवा अस्पताल में पहुंचाया।

उन्होंने कहा, “दुर्घटनास्थल से 29 से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।”

यह बात अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है कि हमला बोको हरम आतंकवादी समूह ने किया है या नहीं। समूह देश में ऐसे बहुत से हमले कर चुका है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending