Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नन के साथ रेप की कोशिश, ईसाई समुदाय आक्रोशित

Published

on

Indian_nuns-aganist rape

Loading

रायपुर। राजधानी के एक मिशनरी अस्पताल में अधेड़ नर्स के साथ रविवार तड़के दो नकाबपोशों ने उसके आवास में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना के बाद पूरी राजधानी गुस्से में है। ईसाई समुदाय ने घटना के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।

जुलूस राजभवन की ओर जा रहा था, तभी जिला पुलिस ने उसे रास्ते में काली मंदिर के पास रोक दिया। ईसाई समुदाय ने इस घटना के आरोपियों को 72 घंटे के भीतर पकड़ने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार, पंडारी इलाके में स्थित अस्पताल में कार्यरत 48 वर्षीय नर्स ने आरोप लगाया है कि तड़के चार बजे दो नकाबपोश व्यक्ति उसके आवास में घुसे और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि लेकिन नर्स दोनों से भिड़ गई और इसके बाद वे दोनों वहां से भाग गए। नर्स की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है। मिशनरी अस्पताल में नन के साथ हुई इस घटना के बाद राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गुस्सा है। राजनीति के साथ ही सामाजिक संगठनों ने इस घटना के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कांग्रेस ने इस घटना के आरोपियों को पकड़े जाने व सुरक्षा व्यवस्था की नाकामियों के विरोध में रायपुर बंद की चेतावनी दी है।

आईजी जी.पी. सिंह ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए एएसपी (अपराध) अजातशत्रु बहादुर और एएसपी सिटी, नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया गया है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending