Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दो युवाओं का गठबंधन बहुतों की बोलती बंद कर देगा : राहुल

Published

on

Loading

दो युवाओं का गठबंधन बहुतों की बोलती बंद कर देगा : राहुल

लखनऊ /लखीमपुर | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर में सपा और कांग्रेस पर हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो युवाओं का गठबंधन बहुतों की बोलती बंद कर देगा। लखीमपुर खीरी में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की आंधी चल रही है। इसी कारण भाजपा की हालत खराब है।

बलदेव वैदिक इंटर कलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से हम मजबूत सरकार देने जा रहे हैं। कांग्रेस व सपा के गठबंधन की सरकार से प्रदेश विकास की सड़क पर सरपट दौड़ लगाएगा।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो युवाओं का गठबंधन बहुतों की बोलती बंद कर देगा। दो युवाओं में दोस्ती हुई है। इसी दोस्ती के कारण भाजपा की हालत बेहद खराब है और इसीलिए बार-बार गठबंधन पर वार किया जा रहा है।

राहुल ने कहा कि इस गठबंधन से भाजपा बेहद डरी हुई है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा का पूरा मंत्रिमंडल सारे काम छोड़कर अब उत्तर प्रदेश की गलियां छान रहा है। तीन साल में तो कुछ किया नहीं, अब इनको उत्तर प्रदेश के गरीब और किसान की भी चिंता होने लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन काफी रंग दिखाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। तीन साल बीत गए, किसी को नौकरी नहीं दी। जो लोग रोजगार में लगे थे, नोटबंदी कर उन्हें भी बेरोजगार कर दिया।

नेशनल

मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे शिवपाल यादव, बसपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज

Published

on

Loading

बदायूं। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना) के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में वादी बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी, जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है।

बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी के अनुसार इसी वजह से उन्होंने पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

Continue Reading

Trending