Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना की रफ़्तार ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 2,47,417 नए केस

Published

on

Loading

देश मे कोरोना की तीसरी लहर तेज़ रफ़्तार से बढ़ रही है। कोरोना के मामलों में रोज़ वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को देश में कुल 2,47,417 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 6 दिनों में नए मामलों का आकड़ा 150 फीसदी तक बढ़ गया है।

India Covid-19 Cases: India Records 1.68 Lakh New Covid Cases, 6.4% Lower  Than Yesterday

राहत की बात ये है कि बुधवार को 84 हज़ार लोग इस वायरस से स्वस्थ हो गए हैं। नए केसों के आंकड़े के साथ ही रिकवर होने वालों की संख्या में भी तेजी के चलते हालात कुछ हद तक नियंत्रण में हैं। आकड़ों के मुताबिक कुल रेकवरी दर भी 3.08% बढ़ गया है।
साथ ही दैनिक पाजिटिविटी दर में भी 13% बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

India: New COVID cases jump nearly four times since start of year |  Coronavirus pandemic News | Al Jazeera

हालांकि राहत की बात यह है कि देश में वैक्सीनेशय़न की रफ्तार तेज है और अब तक 154 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीका लगवाने वाले लोगों की स्थिति संक्रमण के बाद भी ज्यादा गंभीर नहीं हो रही है। ऐसे में अब भी बचाव के साथ टीका ही कोरोना संकट से निपटने का सबसे कारगर उपाय है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending