Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्री

Published

on

Loading

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा केवल दो अभिनेत्रियां ही फोर्ब्स 2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 10 बॉलीवुड कलाकारों की सूची में शामिल हैं। इस सूची में दीपिका को 1.1 लाख डॉलर की कमाई के साथ छठा स्थान मिला है। प्रियंका 10 लाख डॉलर की कमाई के साथ सातवें स्थान पर हैं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी सूची में सातवें स्थान पर हैं। सूची में शीर्ष तीन स्थान पर शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending