नेशनल
दिल्ली में हल्की बौछार पड़ने की संभावना
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2017/07/weather20170711112627_l.jpg)
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान में आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, दिन में आंशिक बदली रहेगी। शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 77 फीसदी दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
नेशनल
चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण डिप्टी सीएम
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/638537926536906420-scaled.webp)
नई दिल्ली। चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। विजयवाड़ा में केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बंडी संजय कुमार शामिल रहे। इनके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और अभिनेता रजनीकांत और चिरंजीवी भी शपथ ग्रहण में मौजूद रहे।
चंद्रबाबू नायडू के बाद जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
आंध्र कैबिनट के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पवन कल्याण- जनसेना पार्टी
लोकेश नायडू- टीडीपी
किंजरपु अत्चेन्नायुडू – बीजेपी
कोल्लु रवींद्रन – तेलुगु देशम पार्टी
नदेंडला मनोहर – जनसेना पार्टी
पोन्गुरु नारायण – तेलुगु देशम पार्टी
अनिता वंगलापुड़ी – तेलुगु देशम पार्टी
सत्य कुमार यादव – भारतीय जनता पार्टी
डॉ. निम्मला रमानायडू – तेलुगु देशम पार्टी
एन मोहम्मद फ़ारूक़ – तेलुगु देशम पार्टी
आनंद रमानारायण रेड्डी – तेलुगु देशम पार्टी
पय्यवुला केशव – तेलुगु देशम पार्टी
अनगनि सत्य प्रसाद – तेलुगु देशम पार्टी
कोलुसु पार्थसारधि – तेलुगु देशम पार्टी
डॉ. डी बाला वीरांजनेय स्वामी – तेलुगु देशम पार्टी
गोट्टिपट्टी रवि कुमार – तेलुगु देशम पार्टी
कांडुला दुर्गेश – जनसेना पार्टी
गुम्माड़ि संध्या रानी – तेलुगु देशम पार्टी
बी सी जनारधन रेड्डी – तेलुगु देशम पार्टी
टी जी भरत – तेलुगु देशम पार्टी
एस साविता – तेलुगु देशम पार्टी
वसम्सेट्टी सुभाष – तेलुगु देशम पार्टी
कोंडापल्लि श्रीनिवास – तेलुगु देशम पार्टी
मंडपल्लि राम प्रसाद रेड्डी – तेलुगु देशम पार्टी
-
मुख्य समाचार3 days ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
नेशनल3 days ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा पीएम का पहला फैसला : योगी आदित्यनाथ
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका
-
नेशनल2 days ago
चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण डिप्टी सीएम
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नये मंत्रियों को दी बधाई
-
नेशनल3 days ago
मोदी कैबिनेट के तीन करोड़ नये आवास बनाने के निर्णय का सीएम योगी ने किया स्वागत