Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में गुनगुनी धूप

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह गुनगुनी धूप रही। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और शाम में हल्की धुंध रह सकती है।”

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending